{"_id":"69bcf4d6cce3157f7b05beb7","slug":"video-bharaica-ma-taraii-ma-bthal-masama-ka-majaja-brasha-sa-kasana-ka-cata-bugdhha-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में तराई में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में तराई में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
बहराइच में तराई क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक साफ आसमान के बीच लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, लेकिन करीब 10 बजे के बाद अचानक काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवा के साथ गरज-चमक शुरू हुई और 11 बजे के आसपास बारिश की बौछारें पड़ने लगीं। बारिश इतनी तेज रही कि दिन में ही अंधेरा सा माहौल बन गया और कई जगह वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
अचानक बदले इस मौसम ने सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल बारिश में भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका गहरा गई है। पयागपुर के किसान राजेश, मनोज और प्रताप ने बताया कि एक दिन पहले ही सरसों की कटाई कर फसल खेत में रखी गई थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
किसान शिवदयाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह सरसों की कटाई में लगे थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे न सिर्फ कटी फसल भीग गई, बल्कि खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे में बारिश से दाना खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी, जिससे किसानों की चिंता और गहरा गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह अस्थिर रह सकता है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।