{"_id":"69a41bd6e7bc2147480b3db1","slug":"video-crowds-thronged-the-markets-for-holi-shopping-people-struggled-with-traffic-jams-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, घंटों जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, घंटों जाम से जूझे लोग
Mukesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:28 PM IST
Link Copied
बदायूं में होली के पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह अपने चरम पर है। रविवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में भीषण जाम लग गया। सुबह से ही मुख्य चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। हालात ऐसे रहे कि कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। शहर में सबसे अधिक दबाव मुख्य बाजार, घंटाघर, इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड और बस स्टैंड क्षेत्र में देखने को मिला। होली के मद्देनजर लोग मिठाई, रंग-गुलाल, कपड़े और उपहारों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में घरों से निकले। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अधिकता के कारण सड़कों पर जगह कम पड़ गई। वहीं, सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों और अतिक्रमण ने जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया। कई स्थानों पर ठेले, अस्थायी दुकानें और फेरीवाले सड़क तक फैल गए, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। जाम में फंसे लोगों को धूप और गर्मी में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के पाल नगर निवासी रमेश, बाबा कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार शर्मा कहना है कि त्योहार पर ग्राहकों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन बेहतर ट्रैफिक प्लान और पार्किंग व्यवस्था होती तो हालात काबू में रहते। वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की कि त्योहारों के दौरान वन-वे व्यवस्था, अस्थायी पार्किंग और अतिक्रमण हटाने की सख्ती से व्यवस्था लागू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।