{"_id":"69da83b35151c7e3220e43fe","slug":"video-police-crack-down-on-loan-sharks-hold-meeting-with-sanitation-workers-to-raise-awareness-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों पर सख्त हुई पुलिस, सफाईकर्मियों संग मीटिंग कर किया जागरूक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों पर सख्त हुई पुलिस, सफाईकर्मियों संग मीटिंग कर किया जागरूक; VIDEO
जिले में सूखखोरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के सख्त रूख अपनाने के बाद शनिवार को सीओ अरूण कुमार सिंह ने नगर पालिका सफाईकर्मियों संग मुगलसराय कोतवाली परिसर मीटिंग की। इस दौरान सीओ ने सफाईकर्मियों से अपील की कि यदि उन्हें किभी भी प्रकार से सूदखोरों द्वारा परेशान किया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। कहा कि सूचना देने वालों नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक के बात कुछ सफाईकर्मियों ने सीओ से मुलाकात सूदखोरों से जुड़ी परेशानी को साझा किया।
जिले में सूदखोरों को मकड़जाल फैला है। इसमें नगर पालिका के काफी संख्या में सफाईकर्मी फंसे हुए है। इसके लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मीटिंग कर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये है। इसे देखते हुए सीओ अरूण कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पालिका सफाईकर्मियों संग मीटिंग की। उन्होंने सबसे पहले सफाईकर्मियों से ब्याज पर उधार रूपये लिये जाने के बाबत जानकारी हासिल की। इस पर कई लोगों ने ब्याज पर रुपये लेने की बात पर सहमति जताई। बाद में उन्होंने सफाईकर्मियों से अपील की कि सूदखोरों को रुपये ब्याज पर नहीं लें। इसके बाद सूदखोरों द्वारा परेशान किये जाने पर शिकायत किये जाने की जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत 50 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।