{"_id":"69da83ae9e3aaeb386053816","slug":"video-sp-cracks-down-on-encroachments-municipality-to-launch-drive-after-13-april-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर सख्त हुए एसपी, नगर पालिका 13 अप्रैल के बाद चलाएगी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर सख्त हुए एसपी, नगर पालिका 13 अप्रैल के बाद चलाएगी; VIDEO
नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने और मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर पालिका की ओर से 13 अप्रैल के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ईओ ने चेतायाा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर अब प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। वहीं सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को अन्यत्र भेजे जाने को लेकर स्थान चिंह्ति किया जा रहा है।
नगर स्थित जीटी रोड पर ठेला खोमचा के साथ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण नहीं किये जाने को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सड़क पर पैदल गश्त कर लोगों को चेतावनी भी दी थी। इसके पहले ईओ और सीओ पीडीडीयू नगर ने दुकानों के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर पालिका की ओर से जुर्माना भी किया गया था। अभियान के कुछ दिनों बाद ही फिर से दुकानदारों ने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर लिया। वहीं फल-सब्जी के ठेले भी सड़क पर लगने लगे। चेतावनी के बाद अतिक्रमण नहीं हटने पर एसपी के सख्त रूख के बाद ईओ ने 13 अप्रैल के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि 13 अप्रैल के बाद अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को लगने वाले साप्ताहि बाजार को भी अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इस बार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।