{"_id":"6a60b4f46d5b69ba5d09a83d","slug":"video-sharavasata-bthathha-sabha-ma-bhakashha-thavanatha-na-thhayana-ka-mahatava-para-parakasha-dal-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: वियतनाम से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल, ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: वियतनाम से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल, ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी में पारंपरिक तरीके से फूल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
बौद्ध सभी में भिक्षु देवानंद ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ध्यान एक शांत मन बनाने का समाधान है। यह लालसा और घृणा से ऊपर उठने में सहायक है। झील का उदाहरण देते हुए कहा कि लहरों वाली झील की गहराई नहीं दिखती, वैसे ही अशांत मन में सामंजस्य नहीं मिलता। ध्यान हमें वर्तमान पल को स्वीकार करने और पूरी गहराई से जीने में सक्षम बनाता है। ध्यान व्यक्ति को अधिक तेज, खुशहाल और अंतर्ज्ञानी बनाता है। जब मन वासना, लोभ और अहंकार से मुक्त होता है, तब मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है। पूजन के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी, पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, कौशाम कुटी, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी, ओड़ाझार आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।