{"_id":"6a1bec00455688e08908d0b0","slug":"video-out-of-control-car-crashes-into-shop-youth-critically-injured-in-sonbhadra-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, युवक गंभीर रूप से घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, युवक गंभीर रूप से घायल; VIDEO
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार देर रात एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई, जिससे दुकान पर बैठे 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि महुली निवासी शिवम कुमार गुप्ता (17) पुत्र राजकुमार गुप्ता शनिवार रात करीब 10:45 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण स्थित महुली खेल मैदान में एक युवक कार चलाना सीख रहा था। बताया जाता है कि कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए सीधे शिवम की दुकान में जा घुसी। हादसे में शिवम कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कार के नीचे दबे घायल युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेजा गया। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक सहित उसमें सवार युवकों को थाने पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना में दुकान को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।