{"_id":"69fed2b9ed36ff7550016e05","slug":"video-video-saltanapara-ma-48-ghata-ma-khal-32-hajara-ka-lta-mathabhaugdha-ma-bthamasha-ghayal-cara-thabca-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्तानपुर में 48 घंटे में खुली 32 हजार की लूट, मुठभेड़ में बदमाश घायल, चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्तानपुर में 48 घंटे में खुली 32 हजार की लूट, मुठभेड़ में बदमाश घायल, चार दबोचे
नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 32 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में 24,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया है।
सात मई की शाम करीब छह बजे नगर कोतवाली में रामकृष्ण विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि वह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता है। कलेक्शन के बाद वापस लौटते समय बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे 32 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश रकम के बंटवारे के लिए जुटे हैं।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लंभुआ निवासी प्रतीक भारती के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 24,500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह रकम लूट की घटना से संबंधित है और वे उसी के बंटवारे के लिए जमा हुए थे। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।