{"_id":"69a000b01f5e27bf8b099320","slug":"video-blramapara-ma-hal-para-tarana-ma-vataga-lb-calga-95-radavaja-bsa-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में होली पर ट्रेनों में वेटिंग लंबी, चलेंगी 95 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में होली पर ट्रेनों में वेटिंग लंबी, चलेंगी 95 रोडवेज बसें
बलरामपुर में होली पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियों में आरक्षण फुल हो चुका है। वेटिंग सूची लगातार बढ़ रही है। टिकट न मिलने से बड़ी संख्या में यात्री अब रोडवेज बसों का रुख कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि होली को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाने की योजना बनाई गई है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। 95 बसों को मार्गों पर संचालित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों की ड्यूटी पुनर्गठित की गई है और बस अड्डों पर साफ-सफाई, पेयजल तथा पूछताछ काउंटर की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।
एआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट लेकर यात्रा करें और भीड़भाड़ से बचने के लिए समय से पहले बस अड्डे पहुंचें। त्योहार के मद्देनजर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है, जहां से बसों की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।