{"_id":"6a647daba8f8e6f91b066baa","slug":"video-kanpur-brahmavart-ghat-community-toilet-handpump-solar-battery-missing-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट के सामुदायिक शौचालय से हैंडपंप और सोलर सिस्टम गायब, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट के सामुदायिक शौचालय से हैंडपंप और सोलर सिस्टम गायब, जिम्मेदार बेखबर
बिठूर के ब्रह्मवर्त घाट से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने सामुदायिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर कर रही है। परिसर में लगा हैंडपंप कई वर्ष पहले ही गायब हो चुका है, जबकि प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाया गया सोलर टावर भी केवल शोपीस बनकर रह गया है।
सोलर टावर की बैटरी भी गायब है, जिसके चलते रात के समय परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ब्रह्मवर्त घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सामुदायिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा की उपेक्षा से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हैंडपंप दोबारा स्थापित कराया जाए और सोलर लाइट की बैटरी लगाकर प्रकाश व्यवस्था जल्द बहाल की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।