{"_id":"69fb304233cd4cdc900c0576","slug":"video-consumers-protest-outside-tiranga-gas-agency-in-meerut-over-delay-in-lpg-cylinder-distribution-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: समय पर सिलेंडर न मिलने पर तिरंगा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: समय पर सिलेंडर न मिलने पर तिरंगा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा
हापुड़ अड्डे पर स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर बुधवार को समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर एकत्र हो गए और जमकर नाराज़गी जताई।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें सुबह करीब सात बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी में अव्यवस्था और कर्मचारियों के उदासीन रवैये पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
बताया गया कि हापुड़ अड्डे स्थित सिटी वॉक प्लाजा में एजेंसी संचालक ने अस्थायी रूप से प्लाजा की दूसरी मंजिल पर एक दुकान में एजेंसी संचालित कर रखी है। यहां गर्मी के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।