Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut’s Deepankar Saxena Featured in Prestigious ‘OKTA Identity25’ List for Global Contribution in Cybersecurity
{"_id":"69fb303cd512edf251099f7e","slug":"video-meeruts-deepankar-saxena-featured-in-prestigious-okta-identity25-list-for-global-contribution-in-cybersecurity-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ के दीपांकर सक्सैना ‘OKTA Identity 25’ सूची में शामिल, आईटी व साइबर सुरक्षा क्षेत्र में वैश्विक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के दीपांकर सक्सैना ‘OKTA Identity 25’ सूची में शामिल, आईटी व साइबर सुरक्षा क्षेत्र में वैश्विक पहचान
मेरठ। शहर के लिए गर्व की बात है कि मेरठ के मूल निवासी दीपांकर सक्सैना को आईटी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रतिष्ठित “OKTA Identity25” सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष 25 आईटी लीडर्स और विशेषज्ञों को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय वैश्विक योगदान दिया हो।
यह सूची अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में जारी की गई। इस अवसर पर सूची में शामिल सभी वैश्विक आईटी विशेषज्ञों के सम्मान में उनका वीडियो भी टाइम्स स्क्वायर की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।
दीपांकर सक्सैना की इस उपलब्धि से मेरठ शहर में खुशी का माहौल है। उनके पिता डॉ. अमरीश सक्सैना एक चार्टर्ड इंजीनियर और अप्रूव्ड वैल्यूअर हैं, जो उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता डॉ. साधना सक्सैना शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी रही हैं।
इस उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. अमरीश सक्सैना ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के साथ-साथ मेरठ शहर के लिए भी बेहद गर्व का क्षण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।