{"_id":"6a6cb94be8241c897d011036","slug":"video-eight-farmer-organizations-of-the-district-demanded-increase-in-circle-rate-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भरी हुंकार
अमरोहा जिले आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाए जाने के लिए हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक राजीव तरारा को सौंपा। ज्ञापन में सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग उठाई। कहा हाईवे के दोनों तरफ एक किमी तक महा कॉरिडाेर के लिए अधिग्रहण न किया जाए।
भाकियू असली, भाकियू अराजनैतिक टिकैत, भाकियू चढूनी, भाकियू करतार सिंह, भाकियू खालसा, भाकियू चौहान गुट, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत आठ किसान संगठनों से जुड़ेे किसान, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शुक्रवार सुबह करीब 11.30 भानपुर रेलवे फाटक के सामने हाईवे के अंडरपास नीचे एकत्र हुए। यहां से गंगा एक्सप्रेसवे व रेलवे लाइन चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण करने से पहले जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग उठाई। मांग के समर्थन में नारेबाजी करते और मांग को मजबूती से उठाते हुए कुछ लोग पैदल और बाकी वाहनों में सवार होकर एमडीए कॉलोनी में आए। यहां उनकी बड़ी पंचायत हुई। जिसमें राहुल सिद्धू, डूंगर सिंह, महावीर सिंह, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, जाेरावर सिंह, जोगेंद्र आर्य, बचन सिंह, राजीव चौधरी, आदि ने कहा कि भूमि ही किसान की आजीविका का साधन है। यह किसान से छीन लिया गया तो वह बर्बाद हो जाएगा। उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचेगा। सभी ने स्थानीय विधायक राजीव तरारा से मांग उठाई कि गंगा एक्सप्रेसवे उपजाऊ भूमि की बजाय खादर के गांवों सेे निकाला जाए। किसानों के सबसे अहम मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से उठाए जाने की मांग रखी। जिससे क्षेत्र का किसान बर्बाद होने से बच जाए। यदि अधिग्रहण करना अनिवार्य है ताे सर्किल रेट बढ़ाया जाए। औने पौने दाम में किसान अपनी भूमि नहीं देंगे। पंचायत में पहुंचेे विधायक ने सभी संगठन के किसानों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के सामने यहां की इस मांग को मजबूती से रखेंगे। किसी भी किसान का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को सौंपा। इस दौरान गिरिराज सिंह, अनिल कुमार, काले सिंह, रोहताश सिंह, आलोक कुमार, वेदपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, देशराज सिंह, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।