{"_id":"69a910c4646401289c04011f","slug":"video-defeating-england-will-earn-ticket-to-final-seeking-blessings-from-baba-vishwanath-and-mother-ganga-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को हराएंगे फाइनल का टिकट पाएंगे, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड को हराएंगे फाइनल का टिकट पाएंगे, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद; VIDEO
गंगा निर्मलता के लिए नित्य प्रति प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने टी-20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती उतारकर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से कामना की। गुरुवार की सुबह भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ टी - 20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए शंखनाद किया और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा - हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से ललिता घाट गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि 'खास' प्रदर्शन करना होगा। भारत के 140 करोड़ लोगों की कसौटी पर मेहनत से खरा उतरना होगा। श्रीकाशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में विजयी होकर फाइनल में पहुंचे। प्रार्थना और उत्साहवर्धन के दौरान मनीष शर्मा, निशि गर्ग, उत्कर्ष केसरी, संजय गर्ग, अमन एवं बड़ी संख्या में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।